गाजियाबाद। संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत लोनी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को सभा का आयोजन किया गया। सभा में लोनी नगर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। नूर हसन भाटी को लोनी नगर का अध्यक्ष, पंडित जगमोहन शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र खटीक को उपाध्यक्ष, जाकिर को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा आज पूरे देश का किसान तीनों कृषि काले कानूनों से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है तथा दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर पर लाखों लाखों के साथ खून के आंसू बहा रहा है। 
लेकिन तानाशाह मोदी की सरकार कि कान पर जूं नहीं रेंग रही है। अब इस तानाशाही सरकार के खिलाफ किसानों को एकजुट होकर बगावत का बिगुल बजाकर इस सरकार का अंत कर रहा है। सरकार ने नौजवानों की रोजी-रोटी को ठगा है। उत्तर प्रदेश में आए दिन हत्या चोरी डकैती लूट अपहरण बलात्कार के नए नए मामले सामने आ रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 
जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना ने कहा इस संगठन सर्जन अभियान के माध्यम से कांग्रेस के संगठन को गांव गांव गली गली मोहल्ले में पहुंचाया जाएगा। सभा में चौधरी आबिद अली को जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद का उपाध्यक्ष एवं मुकेश कसाना कोतवालपुर को जिला महासचिव, अजय सिंह को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। जिला महासचिव आस मोहम्मद मालिक, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ट, जिला सचिव मोहम्मद नईम खां, त्यागी लोनी ब्लाक अध्यक्ष जुल्फिकार त्यागी, रईस सैफी, सलीम, जाकिर, राशिद, छबील पंडित, संदीप शर्मा, अल्लू मोहम्मद, करीम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















