व्यापार रत्न से नवाजे गये अध्यक्ष को भाजपाईयों ने किया सम्मन्नित

-अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए व्यापारी समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा: राजदेव त्यागी

गाजियाबाद। अयोध्या नगरी में गत दिनों उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय युवा वरिष्ठ महामंत्री एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक द्वारा व्यापार रत्न की उपाधि से नवाजे जाने पर शुक्रवार को भाजपा राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में वीरेंद्र सारस्वत, अरुण त्यागी, नरेंद्र त्यागी, नवीन पंडित, तनुज खन्ना, अनिल अरोड़ा, अभिजीत मुखर्जी, राजनाथ राम, गुड्डू आदि गणमान्य लोगों ने स्मृति चिन्ह, फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। वहीं प्रांतीय युवा वरिष्ठ महामंत्री एवं अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर काम करें। हम व्यापारियों की लड़ाई लडऩे को हमेशा तैयार हैं। व्यापारियों को शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की शपथ दिलाई। व्यापारी समाज को अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा। राजदेव त्यागी ने कहा कोरोना संक्रमण से सबसे बड़ा नुकसान किसी का हुआ तो वह व्यापारी हैं। संक्रमण काल में आगे बढ़कर मदद करने वाले भी व्यापारी ही रहे। लॉकडाउन में गरीबों को खाना खिलाना हो या पुलिस प्रशासन को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराना हो, व्यापारियों ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला है। अब संक्रमण की दूसरी लहर की चर्चा चल रही है। जिससे निपटने के लिए हमें मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी पालन कराना होगा। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ लोगों में भ्रम अभी भी बरकरार है। जिसके लिए हमें सचेत होना बेहद जरूरी है।