पंडित दीनदयाल के संकल्प को लेकर भाजपा बढ़ रही आगे: वीके सिंह

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 160वीं जयंती पर कहा कि पंडित दीनदयाल के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है।
रविवार को गोविंदपुरम स्थित प्रीतम फार्म हाउस में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मन की बात कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्होंने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पार्षद अमित डबास,प्रदीप चौधरी,बब्लू राघव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत फार्म हाउस में हेल्थ शिविर का केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

शिविर में लोगों को नि:शुल्क उपचार एवं दवाई वितरित की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन संघर्षे एवं बलिदान से भरपूर रहा। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की आवाज राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 160वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। जिन्होंने अंत्योदय का संकल्प दिया। इसी संकल्प को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही हैं।