भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा जीवन के लिए पौधा रोपण जरूरी

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। जीवन के लिए पौधा रोपण बेहद जरूरी है। हम सभी को चाहिये कि जितना अधिक से अधिक संभव हो पौधा लगाये। पौधे ना सिर्फ धरती का गहना है बल्कि हम सभी की सांसों की डोर के लिए जरूरी है। कोरोना संकट काल ने ऑक्सीजन के महत्व को उजागर किया है। हम सभी को इससे सीख लेनी चाहिये। लोनी क्षेत्र में पौधारोपण करते हुए भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने यह बातें कही।उन्होंने कहा कि हमें पौधा लगाने के साथ-साथ पौधों की देखरेख का भी संकल्प लेना चाहिये। पौधे लगाने से हरियाली बढ़ेगी और क्षेत्र में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा। जितने अधिक पेड़ होंगे उतना ही अधिक ऑक्सीजन का स्तर होगा। मानसिंह गोस्वामी पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष के साथ-साथ लोनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम लोनी के निस्तौली गांव में हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान राजीव डागर, सौरभ डागर, राजेंद्र सिंह, दिनेश डागर, सुरेंद्र कुमार, मनीष डागर, जय प्रकाश प्रजापति, विपिन मावी बब्बन मावी आदि मौजूद रहे।