Vasundhara – सड़क निर्माण पर पार्षद को दिया धन्यवाद

Vasundhara क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। Vasundhara में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यलय वाली सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार को नगर निगम द्वारा कराया गया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू को धन्यवाद दिया। चिंटू नगर निगक के सबसे युवा और सबसे अधिक सक्रिय पार्षद हैं। क्षेत्र में विकास कार्य और क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान को लेकर हमेसा सजग रहने वाले चिंटू ने कहा कि वार्ड में कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें पूरा कराने के लिए कामों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द से जल्द क्षेत्र में अधिक विकास कार्य हो इसको लेकर नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करक काम शुरू करवाया जा रहा है।
नगर निगम के वार्ड 36 Vasundhara में निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू के नेतृत्व में पॉल्यूशन कंट्रोल दफ्तर व यूपीएससी टीकाकरण केंद्र के सामने से 400 मीटर रोड बनाने का काम किया गया। रोड के निर्माण पर लगभग 22 लाख की लागत आएगी। यहां काली रोड, इंटरलॉकिंग टाईल्स और साइड पटरी का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। 17 वर्ष पश्चात इस सड़क का निर्माण कराया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

यूपीएससी Vasundhara प्रह्लादगढ़ी केंद्र की इंचार्ज डॉ सिंधु ने सड़क निर्माण के उपरांत सड़क का शुभारंभ कर लोगों के आवागमन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, प्रभाकर द्विवेदी, एम.एन झा, मधुकांत ईश्वर, के.पी सिंह, नत्थू सिंह, प्रमोद अस्थाना, डॉक्टर प्रवीण, पंकज त्यागी, अनिल अग्रवाल, अशोक त्यागी, तपन भारती, अंजली सूद, परवेज आलम, आर.पी सिंह, संजय बिष्ट, कमल किशोर, अरुण जैन, सन्तोष भटनागर आदि उपस्थित रहें। पार्षद ने Vasundhara सेक्टर-16बी स्थित नाली एवं सड़क का भी निर्माण कार्य पूरा करवाया है। इसको लेकर लोगों ने निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू का धन्यवाद प्रकट किया।