-गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुुमार मुन्नी के समर्थन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की जनसभा
गाजियाबाद। यह गर्मी आम आदमी और किसानों की थी। जो देश के अन्नदाता पर थोपे गए तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस लेना पड़ा। जनता के फैसले से ही अब उत्तर प्रदेश के किसानों, युवाओं, माता, बहनों के हालातों में सुधार आएगा। 1947 देश आजादी के बाद से अब चल रही योगी सरकार अब तक की सबसे बेकार सरकार साबित हुई है। प्रदेश में आज महंगाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सब कुछ खराब हो गई है। यह बातें मंगलवार को रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह मुरादनगर विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुुमार मुन्नी के समर्थन में गांव सदरपुर स्थित चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहीं। जयंत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी चुनाव के दौरान ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं जो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते हैं। प्रदेश की योगी सरकार बोल रही है कि उन्होंने प्रदेश में पांच वर्षों के कार्यकाल में साढ़े 4 लाख नौकरियां दी हैं, लेकिन सरकार ने 70 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था।
रोजगार के मामले में भी योगी सरकार फेल साबित हुई है। इसके अलावा जयंत चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के 100 अमीर लोगों के पास 47 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति है। आम आदमी के उत्थान के लिए किसी तरह का कोई कार्य नहीं किया गया। देश के 700 से अधिक किसानों ने दम तोड़ दिया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक किसानों की शहादत पर एक शब्द नहीं बोला है। जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा दोनों तय करेगा। गठबंधन उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी की जनसभा में पहुंचे जयंत चौधरी का भव्य रूप से स्वागत किया गया और हजारों की भीड़ ने जयंत चौधरी को हाथ उठाकर सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने का आश्वासन दिया। वहीं, हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जयंत चौधरी के समक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी को वोट करने का आहवान किया। इस मौके पर जयंत चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर लखनऊ विधानसभा में भेजे। उसके बाद किसानों, मजदूरों सहित युवाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के समर्थन में हजारों ने भरी हुंकार
गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के समर्थन में आयोजित जनसभा हजारों लोगों ने पहुंचकर 10 फरवरी को गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की हुंकार भरी। जनसभा में दोपहर 12 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे तक पूरा स्टेडियम खचाखच लोगों से भर गया। हजारों की संख्या में रालोद व सपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। करीब 4 बजे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का हेलीकॉप्टर गांव सदरपुर के निकट खेत में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा और यहां से जयंत चौधरी सभा स्थल तक कार से पहुंचे। सभा स्थल पर पहुंचने के बाद जयंत चौधरी का स्थानीय नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर हजारों लोगों ने जयंत चौधरी का हाथ उठाकर अभिनंदन किया और सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देने का आहवान किया।
जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अरूण चौधरी भुल्लन, सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, रालोद प्रवक्ता डॉ. रेखा चौधरी, चौधरी अजयपाल प्रमुख, सपा नेत्री मधु चौधरी, चौधरी मनवीर सिंह, आदेश शर्मा समेत अनेक सपा व रालोद कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच से संबोधन करते हुए रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुरादनगर विधानसभा सीट से सपा रालोद के संयुक्त उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी की तारीफ करते हुए कहा कि आपके प्रत्याशी बेहद ईमानदार और स्वच्छ छवि के हैं। सुरेंद्र कुमार मुन्नी रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इनके संबंध जैसे मेरे से हैं वैसे ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी हैं। 
स्टेडियम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
जयंत चौधरी ने कहा कि मैं आपकों भरोसा दिलाता हूं कि यदि आपने सुरेंद्र कुमार मुन्नी को लखनऊ विधानसभा में विधायक निर्वाचित कराकर भेजा तो निश्चित रूप से मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र कुमार मुन्नी डबल विकास के कार्य करेंगे। सदरपुर गांव के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में मुरादनगर विधानसभा सीट से रालोद व सपा के संयुक्त उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पक्ष में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। जब जयंत चौधरी सभा स्थल पर पहुंचे तो उस समय उमड़ी भीड़ के कारण कई बार मंच से लेकर स्टेडियम के अंदर जनता उमड़ पड़ी जिस कारण अव्यवस्थाएं भी हो गई। जयंत चौधरी ने अपने 15 मिनट के भाषण में जहां सुरेंद्र कुमार मुन्नी को वोट करने की अपील की वहीं उन्होंने जनसभा में आई भीड़ का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बगैर भाईचारे के प्रदेश का उत्थान संभव नहीं है। आज प्रदेश के विकास को लेकर सभी को भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। हमने अपनी टोपियों पर भी भाईचारे का संदेश दिया है और इसी भाईचारे को सभी लोग बढ़ाए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती है, भाई भाई को लड़वाया जा रहा है, देश में भाजपा ने सांप्रदायिक माहौल पैदा कर दिया है।जिसे अब समाप्त करने का वक्त आ चुका हैं। वहीं, रालोद-सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने मुरादनगर कस्बे में पैदल मार्च निकालकर जनता से नल के निशान पर वोट करने की अपील की।
















