-भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समाजसेवी ने किया डोर टू डोर प्रचार-प्रसार
गाजियाबाद। भाजपा सरकार राजनीति के लिए चुनाव नही लड़ रही है, बल्कि समाज बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। योगी के विकास के आगे विपक्ष नतमस्तक है। योगी सरकार में माफिया और गुंडे जेल में या बेल में हैं। योगी सरकार ने जंगल राज बने प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का काम किया है। गुंडे माफिया को सही जगह पहुंचाने व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है। भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसकर हर तबके को योजनाओं का लाभ दिया। प्रदेश में योगी सरकार आई तो बहन-बेटी के साथ व्यापारी व आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र की सरकार ने भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी, तो योगी सरकार ने बिना जाति भेदभाव के प्रदेश को विकास की गति की ओर अग्रसर किया है।
बिजली पानी शौचालय व राशन समेत हर जरूरत का सामान बिना भेदभाव उपलब्ध कराया है। यह बातें मंगलवार को वरिष्ठ समाज सेवी, श्रीराम पिस्टन कम्पनी के पूर्व महाप्रबन्धक एवं सोशल चौकीदार केके शर्मा ने साहिबाबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के नेतृत्व में शांतिनगर, सेवानगर, नंदग्राम एवं विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर लोगों से जनसम्पर्क के दौरान कहीं।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा का आयोजन किया गया। जहां केके शर्मा ने राष्ट्रहित के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा पूर्व सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध युक्त प्रदेश बनाने का काम किया था। जहां ररात क्या दिन के उजाले में भी हमारी बहन-बेटी घर से बाहर निकलने में डरती थी। मगर अब रात के अंधेरे में भी बहन-बेटी घर से बाहर निकलने पर अपने आपको को सुरक्षित महसूस करती है।
योगी सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने और रामराज्य सरकार बनाने का किया है। जो हम सभी के लिए सम्मान की बात है। यूपी के विकास और सुरक्षित समाज के लिए योगी आदित्यनाथ बहुत जरूरी है। इसलिए आने वाली 10 तारीख को भाजपा को पूर्व की तरह और मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दें। केके शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ जनहित में कार्य करती है। भाजपा सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और भाजपा को शत प्रतिशत मतदान देने के लिए लोगो से अपील की।
















