जनप्रिय पूर्व विधायक सुरेश बंसल को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। पूर्व विधायक सुरेश बंसल के निधन पर सोमवार को कविनगर स्थित केएम-23 निजी आवास पर आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के अलावा कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा में शोक व्यक्त करने के लिए सभी वर्ग के लोग पहुंचे। शोक सभा में उमड़ी भीड़ से यह अंदाजा लग गया कि सुरेश बंसल कितने लोक प्रिय शख्सियत थे। श्रद्धांजलि सभा में शोकाकुल परिवार की तरफ से स्वर्गीय सुरेश बंसल की धर्मपत्नी मिथलेश बंसल, पुत्र दीपक बंसल, भतीजे पवन बंसल, अनुराग गर्ग, अमित गर्ग, कमल बंसल, ललित बंसल व पौत्र शशांक बंसल ने भी स्वर्गीय सुरेश बंसल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर महंत नारायण गिरी, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी, सपा नेता अभिषेक गर्ग, पूर्व विधायक केके शर्मा, शहर सीट से बसपा उम्मीदवार केके शुक्ला, कांग्रेस उम्मीदवार सुशांत गोयल, वेदप्रकाश गर्ग खादी वाले, सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, सरदार एसपी सिंह, रालोद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू, पूर्व मेयर आशु वर्मा, भाजपा नेता पृथ्वी सिंह, बिजेन्द्र यादव, विजय मोहन सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उदय भूमि जनप्रिय नेता सुुरेश बंसल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उदय भूमि के ब्यूरो चीफ विजय मिश्रा ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश बंसल भी उन नेताओं में थे, जिनकी लोकप्रियता हमेशा बरकरार रही। चाहें वह विधायक रहे हो या ना रहे हो। उन्होंने कभी किसी बात में भेदभाव नहीं किया और हमेशा लोगों की मदद करते रहे। सुरेश बंसल अपने कष्टों को दुसरों साझा नहीं करते थे, लेकिन दुसरों का कष्ट जानकर उसे दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। ऐसे नेता का निधन गाजियाबाद शहर के लिए बहुत बड़ी क्षति है।