उन्नति को हर व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा का प्रथम लक्ष्य: गुंजन शर्मा

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी कैसा संगठन इसका मतलब उदय के समय भी एक था और आज जब भाजपा अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है तब भी सिर्फ जनसेवा को ही लक्ष्य मानकर काम कर रही है। इसका प्रमाण भारतीय जन मानस द्वारा दिया जा रहा अभूतपूर्व समर्थन जो निरंतर आशीर्वाद के रूप में भाजपा को मिल रहा है। भाजपा महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष पं. अटल बिहारी वाजपेई से लेकर वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तक भाजपा का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा ही रहा है। भाजपा हिंदुस्तान के संस्कारों व संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि हिंदुस्तान के अधिकतर राजनीतिक दलों ने सत्ता लोलुप्ता में तुष्टीकरण को ही अपना लक्ष्य बना लिया, जिससे भारतवर्ष का बहुत बड़ा हिस्सा लाभ पाने से वंचित रह रहा था एवं दीनदयाल उपाध्याय का कथन की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी लाभ मिलना चाहिए, उसको ऐसा लगना चाहिए कि सरकार उसी के लिए कार्यरत है। पूर्णता की ओर नहीं जा रहा था। ऐसे समय में भी भाजपा अपने शानदार नेतृत्व के चलते राष्ट्रहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रवादी कार्यकर्ता बनाकर जो कि हिंदू संस्कृति व समाज को एकजुट करने का कार्य कर सकें को जोडकऱ राष्ट्रवादी समाज के साथ खड़ी रही है, जिसने कभी भी सत्ता प्राप्ति को लक्ष्य नहीं माना। लक्ष्य हमेशा ही जनसेवा रहा। जिसका परिचय समय-समय पर भाजपा कार्यकर्ता देता रहा है। उन्होने कहा आज वर्तमान परिपेक्ष में अगर हम भारतीय जन मानस की बात करें तो वह एकजुटता से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में आस्था जताकर अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को देता दिख रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप ऐतिहासिक फिर भारतीय राजनीति में देखा जा रहा है। अब लोगों को भारत माता की जय, जय हिंद जैसे नारों से कोई परहेज नहीं है। चाहे किसी भी राजनीतिक दल के हो, समाज के हो भारतीय जनता पार्टी अपने शुरूआत से ही भारतीय संस्कृति की बात को प्रमुखता से उठाती रही है। महानगर मंत्री ने कहा भारतीय जन मानस पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का विश्वास की भारतीय जन मानस एक दिन तुष्टिकरण की राजनीति को पूर्ण रूप से निकाल देगा आज वर्तमान रूप में भाजपा की विभिन्न सरकारों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों से परिलक्षित भी हो रहा है। सेवा को लक्ष्य कर ही भाजपा कार्यकर्ता निरंतर राष्ट्र एवं राष्ट्रवाद की सेवा में तत्पर हैं। कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य इसका उदाहरण हैं। आप सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।