गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में स्थित मानस भवन में संपन्न हुआ।
समारोह में गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रांतीय युवा वरिष्ठ महामंत्री राजदेव त्यागी ने हिस्सा लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय युवा वरिष्ठ महामंत्री एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक द्वारा व्यापार रत्न की उपाधि से नवाजा गया है। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है।
















