ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, बल्कि विचारधारा है: बीडी शर्मा

-पंडित पंकज शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) द्वारा सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित बीडी शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं संचालन पंडित शिव मोहन भारद्वाज (राष्ट्रीय महामंत्री) ने किया। संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद से पंडित पंकज शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें मनोनीत पत्र एवं पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। पंडि़त बीडी शर्मा ने कहा ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। सभी को शिक्षित होकर संगठित होने की जरूरत है। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज में हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है। पंडित पंकज शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे संगठन की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। ब्रह्माण समाज के हितों में कार्य करते हुए संगठन मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। ब्राह्मण समाज क्षमतावान है और हमेशा अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। ब्राह्मण समाज के सर्वागींण विकास के लिए एकजूट होकर कार्य करने के लिए जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पंडित विक्रम दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पंडित मनोज पंत, पंडित नीरज शर्मा, सोनू पंडित, राजेश शर्मा, पंडित नीरज कौशिक, मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।