बसपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को पुलिस ने पीटा

-80 साल की भंवरकली ने भी मतदान में हिस्सा लिया
-पंचायत चुनाव में दिखाई दिए अलग-अलग नजारे, विरोध में हंगामा

गाजियाबाद। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कुछ रोचक घटनाक्रम भी देखने को मिले। मतदान के प्रति बुजुर्गों में भी काफी जोश रहा। 80 साल की वृद्धा भंवरकली अपने बेटे की पीठ पर बैठकर मतदान करने के लिए पहुंची। उधर, मुरादनगर ब्लॉक के गांव जलालाबाद में बसपा प्रत्याशी को स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे युवक को सिपाही द्वारा थप्पड़ मार दिए जाने पर काफी हंगामा मचा। स्कूटी पर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सवार थीं। वार्ड नंबर-9 से बसपा की जिला पंचायत प्रत्याशी नीतू चौधरी अपने साथ परिवार के एक सदस्य को स्कूटी से साथ लेकर जलालाबाद मतदान केंद्र पर पहुंच गई। मतदान केंद्र पर वाहन ले जाने पर पाबंदी थी। इसके चलते ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्कूटी चालक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। बाद में बड़ी मुश्किल से विवाद थम पाया। मतदान केंद्र पर उपस्थित महिलाएं एवं ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और काफी देर तक हंगामा काटा। मामला को तूल पकड़ता देख लोगों ने और पुलिस बुला ली। जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया। मौके पर शांति है और मतदान सुचारु रूप से शुरू किया गया। मुरादनगर के अबूपुर गांव के बूथ पर तृतीय मतदान कार्मिक को दौरा पड़ गया। हालत बिगडऩे के बाद मुंह से खून आ गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं,जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी अमित पाठक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लोनी में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने पंचायत चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होने के बारे में जानकारी दी। मुरादनगर के जलालाबाद के 161 बूथ पर पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई। बुखार व सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया।वहीं,10 दोस्तों के गु्रप ने पहली बार मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय कनौजा में 10 दोस्तों के गु्रप ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कन्नौजा में ही शादी के बाद पहली बार वोट डालने आई मोना और पूजा। लोनी के मंडौला स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में एसडीएम शुभांगी शुक्ला निरीक्षण के लिए पहुंची। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि सभी जगह पर भारी पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। वहीं,सीओ लोनी अतुल सोनकर ने पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए हाथों में ग्लब्स पहनने के निर्देश दिए। भोजपुर ब्लॉक के त्यौड़ी गांव के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी। सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ी। वहीं, एक दिव्यांग मंडोला गांव स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचा। मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बगैर मास्क के वोटिंग करने के लिए मतदाता पहुंचे। गांव सिकरोड़ा के प्राथमिक विद्यालय में वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। कुशलिया के मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती मिली। भोजपुर में मतदान केंद्र का मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने दौरा किया। वहीं, सायमा (25) और कमरुनिशा (24) ने मत का प्रयोग किया। दोनों बहनों ने रोजा रख रखा था। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान दोपहर 12 बजे तक धीमा रहा। दोपहर तीन बजे तक जिले के सभी 4 ब्लॉक क्षेत्र में 53.39 फीसद तक मतदान हुआ। मुरादनगर में सबसे ज्यादा हुआ। जबकि लोनी में सबसे ज्यादा 28.84 फीसद मतदान किया। मतदान से पहले मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया। मतदन केंद्र पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है जिससे की मतदान से पहले मतदाता अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकें।मतदान करने के लिए युवा ही नहीं बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अमित पाठक ने मसूरी में मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं की जायजा लिया। 80 साल की उम्र में भंवरकली को मनपसंद नेता चुनने की जिद के चलते मतदान करने पहुंची। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। लोनी में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। बुजुर्ग महिला भंवरकली का कहना है कि बीमारी से बचाव के साथ ही मतदान करना भी जरूरी है,जिससे की क्षेत्र में विकास के कार्य हो सके। एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति चलने फिरने में असमर्थ हैं वो भी मतदान केंद्र पहुंचे।रजापुर ब्लॉक के गांव इंद्रगढ़ी स्थित डॉ.आंबेडकर इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग महिला भंवरकली को पीठ पर बैठाकर मतदान कराने के लिए पहुंचा तो लोग उन दोनों को देखते रह गए। वह पैदल चलने में असमर्थ थीं। लेकिन अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को चुनाव में जीतते हुए देखना चाहती हैं, इस वजह से मतदान करने के लिए मतदान केंद्र आई हैं। 38 डिग्री तापमान में भी मतदान केंद्रों पर डटे मतदाता:बता दें कि सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करने पहुंचे। जिले में दोपहर एक बजे तक 40.23 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। मुरादनगर में सबसे में सबसे ज्यादा 44.95 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया है जबकि सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा लोनी में 28.84 फीसद मतदान किया गया है। 38 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में अपने मनपसंद नेता को चुनने का उत्साह नजर आता रहा।