गाजियाबाद। जाम के झाम से बचने के लिए अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(यूपीएसआरटीसी)बसों में सीधे मेरठ तक सफर कर सकेंगे। रोडवेज ने गुरूवार से मेरठ के लिए रोडवेज की साधारण 2 बसों का फिलहाल संचालन शुरू किया गया। अगर यात्रियों की इस रूट पर संख्या बढ़ती है तो अन्य बसों का भी एक्सप्रेस-वे से संचालन शुरू किया जाएगा। इन बसों का 80 रुपए किराया निर्धारित किया गया हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से फिलहाल 2 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। यात्रियों की इस रूट पर संख्या अधिक होती है तो अन्य बसों का भी संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।
कौशांबी बस अड्डे से यह बसें सुबह साढ़े6 बजे और सुबह 8 बजे से संचालित होगी। मेरठ पहुंचने के बाद वहां से वापिस लौटेंगी। बसों में यात्री अब मात्र 80 रुपए किराए में डेढ़ घंटे में कौशांबी से मेरठ पहुंच सकेंगे। बसें मेरठ पहुंचने के आधे घंटे बाद कौशांबी बस अड्डे के लिए वहां से वापसी करेंगी। आरएम का कहना है कि कौशांबी बस डिपो से मेरठ के लिए फिलहाल 2 साधारण बसों का संचालन शुरू किया गया हैं। रोडवेज की बसें अभी तक मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए मेरठ जाती है। मेरठ पहुंचने में दो से ढ़ाई घंटे लगते है। रोड पर जाम लगने की वजह से आए दिन देरी होती है। इसलिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से इन बसों का संचालन शुरू किया गया हैं। कौशांबी से मेरठ के लिए बसों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे,8 बजे संचालन शुरू किया गया है। यह बसें डेढ़ घंटे में मेरठ डिपो पहुंचेंगी। वहां पर आधा घंटे रुकने के बाद बसें एक्सप्रेस वे आते हुए कौशांबी पहुंंचेंगी।
















