बसपा के सेक्टर प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गाजियाबाद। बसपा के मेरठ मंडल के नवनियुक्त सेक्टर प्रभारी केशव चौधरी गुरुवार को बसपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। सेक्टर प्रभारी बनने के बाद केशव चौधरी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ चौधरी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में केशव चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद कार्यालय पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बहन कुमारी मायावती की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका वह बखूवी निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी राजकुमार तोमर, ओंकार पहलवान, बृजलाल जाटव, बसपा नेता हेमचंद्र राव, वरुण दशानन, पूर्व जोन इंचार्ज डॉ. पवन गौतम, राम रूप सिंह बौद्ध, राजीव कैन, राजकरण सिंह, मनोज जाटव, जिला महासचिव नरेंद्र मोहित एडवोकेट, वरिष्ठ महिला नेत्री शांति देवी आदि मौजूद रहे।