-इंदिरापुरम शक्तिखंड में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
गाजियाबाद। जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्रधिकरण (जीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इंदिरापुरम के शक्तिखंड मेंं अवैध रूप से संचालित एप्पल ट्री बैंक्वेट हाल एवं पूर्व में बनाई गई दुकानों के ऊपर अवैध रूप से किए गए निर्माण को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रवर्तन दस्ते की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
गुरूवार को जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जीडीए सचिव एवं प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में जीडीए प्रवर्तन जोन-6 के सहायक अभियंता योगेश कुमार पटेल ने अवर अभियंता गिरिजा शंकर मल,टीएन सिंह,विजय चौहान,सतेंद्र सिंह,वीके पांडेय,पवन गुप्ता एवं जीडीए पुलिस एवं इंदिरापुरम थाने की पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में किसी भी दशा में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनी, फ्लैट नहीं बनने दिए जाएंगे।

इसी क्रम में इंदिरापुरम के शक्तिखंड-2 स्थित निपुन मॉल के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित एप्पल-ट्री बैंक्वेट हॉल एवं भूखंड संख्या-427 शक्तिखंड-1 पर पूर्व में बनाई गई दुकानों के ऊपर अवैध रूप से किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।इसके अलावा अहिंसाखंड-2 में डूब क्षेत्र में खसरा संख्या-667,689 कनावनी में 5 बीघा जमीन में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में प्लॉट की बाउंड्रीवाल, सड़क, बाहरी बाउंड्रीवाल,ऑफिस,खडंजे आदि को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने कहा कि जीडीए प्रवर्तन जोन-6 इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोडऩे एवं सीलिंग करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से विकसित कॉलोनी में फ्लैट,भूखंड आदि न खरीदे। अन्यथा जीडीए यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।वहीं,निर्माण करने वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।















