स्टेरायड की मात्रा पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। जनपद में मेडिकल स्टोरों पर बेचे जार रहे गुड हेल्थ कैप्सूल की जांच करने के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गुड हेल्थ कैप्सूल स्टोर पर बिकता हुआ नहीं पाया गया। वहीं, पूर्व में दो मेडिकल स्टोर पर कैप्सूल बेचे जाने को लेकर दोनों फर्म के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आयुष विभाग के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु एवं प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल स्टोरों की जांच करने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना ने बताया कि आयुष राज्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव,विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया एवं निदेशक डॉ. पीसी सक्सेना आयुर्वेद सेवाएं के निर्देश पर जिले में रोजाना मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि  शुक्रवार को जनपद के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। पूर्व प्रतिबंधित औषधि निर्माता सिमको आर्गेनिक्स, नागजीरी उज्जैन एवं डॉ.विश्वास आयुर्वेदा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित गुड हेल्थ कैप्सूल बिकता हुआ नहीं पाया गया। इन फर्म द्वारा निर्मित औषधि में स्टेरायड की मात्रा पाए जाने के बाद प्रतिबंधित किया गया। उन्होंने बताया कि मैसर्स मित्र सैन शिव कुमार पंसारी और वर्धमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।स्टेरायड की मात्रा पाए जाने पर समक्ष कोर्ट में दोनों फर्म े खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।