मुख्यमंत्री का दौरा: पुलिस ने सख्ती से कराया लॉकडाउन का पालन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन के मद्देनजर पुलिस काफी सख्त रही। लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग कर कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगैर मास्क घूमते मिले 3094 नागरिकों के चालान किए गए। जबकि कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन करने पर धारा-188 के तहत 83 नागरिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। डीआईजी/ एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और बगैर मास्क घूमने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडीसी में राजनगर सेक्टर-3 चौकी प्रभारी अंगद सिंह ने रात में वाहनों की चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर 22 लोगों के चालान बनाए। वहीं, बगैर मास्क घूमने वालों के चालान काटे गए। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि लॉकडाउन का स ती से पालन कराने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी। बगैर मास्क घूमने वाले कोतवाली पुलिस ने 135 लोगों के चालान काटे।विजयनगर ने 111,सिहानी गेट ने 178,नंदग्राम 104, कविनगर 194,मधुबन-बापूधाम 62,इंदिरापुरम 263,खोड़ा 125,कौशांबी 103,साहिबाबाद 211,लिंकरोड 76,टीलामोड़ 72,लोनी 196,लोनी बॉर्डर 206,ट्रॉनिका सिटी 124,मसूरी 152,मुरादनगर 150,मोदीनगर 184,निवाड़ी 228,भोजपुर 186 और ट्रैफिक पुलिस ने 34 लोगों के बगैर मास्क चालान बनाए। सर्वाधिक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 263 लोगों के बगैर मास्क घूमने पर चालान बनाए गए। कुल मिलाकर जिलेभर में 3094 लोगों के चालान बनाए गए। जबकि 83 लोगों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने चालान की कार्रवाई करते हुए मौके 3.66 लाख 850 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।