भागीरथ पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की धूम, भव्य मेले आकृति का अभिभावकों ने उठाया पूरा लुत्फ

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को भव्य मेले आकृति का आयोजन किया गया। मेले में संस्कृति, कला और विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। साइंस के छात्रों ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज के छात्रों ने हैंडीक्राफ्ट के खूबसूरत सामानों के स्टॉल लगाए गए। मेले में देश के विभिन्न राज्यों और संस्कृति की झलक भी पेश की गई। एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में स्कूल के छात्रों और उनके पेरेंट्स ने खाने पीने की स्वादिष्ट चीजों का भरपूर आनंद लिया। पूरे देश और दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। क्रिसमस को लोग अलग-अलग तरीके से इंजॉय कर रहे हैं। स्कूलों में भी क्रिसमस को अलग-अलग अंदाज में इंजॉय किया गया और तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन को और ख़ास बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा भव्य क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मुख्य अतिथि एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की खूब सराहना की। खास तौर पर विज्ञानं के छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाता हुए उनके द्वारा बनाए गए अर्थक्वेक डिटेक्टर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह एनडीआरएफ द्वारा इस्तेमाल की जा रही टेक्नोलॉजी से भी कहीं ज्यादा बेहतर है। स्कूल के प्रबंधक अनादि सुकुल और प्रिंसिपल अल्पना श्रीवास्तव ने बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए कमांडेंट पीके तिवारी का शुक्रिया अदा किया।