उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने मंगलवार को संभव दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। नगर आयुक्त ने पूर्व में आये शिकायतों के निस्ताण की भी समीक्षा और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर भी फीडबैक लिया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर शुरू हुए संभव दिवस में प्रत्येक मंगलवार को निगम अधिकारी लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और उसका शिकायतों का निस्तारण कराकर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। इस मंगलवार को आयोजित संभव कार्यक्रम में ज्यादातर शिकायतें हाउस टैक्स में बढ़ोतरी एवं निर्माण कार्य नहीं होने से संबंधी दर्ज कराई गई।

मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में सुबह 10 बजे नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ पहुंचे और दोपहर दो बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संभव कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।

हर एक शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक किया जाये। शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाये कि शिकायतकर्ता को भी संतुष्टि मिले। संभव दिवस में 13 शिकायतें निस्तारित की गई। इनमें से जलकल विभाग की एक शिकायत, निर्माण विभाग की दो शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की पांच शिकायत, संपत्ति विभाग और हाउस टैक्स से संबंधित एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। इसके अलावा कई शिकायकर्ता ऐसे थे जिन्होंने कही सड़कें बनवाने तो कहीं अन्य विकास कार्य कराने की मांग की। कई लोगों ने हाउस टैक्स के बढ़े हुए बिल को लेकर शिकायत की।