बेहतर होगी शहर की लाइट व्यवस्था

-म्युनिसिपल कमिश्नर ने दिए खराब लाइटों को ठीक करने के निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कवायद शुरु कर दी है। सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराई जा रही है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर की गई है। बुधवार को म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा प्रकाश विभाग की रिपोर्ट जांची गई। जिसके क्रम में प्रभारी प्रकाश आस कुमार को शहर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सख्त निर्देश दिए। लाइटों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने और नई लाइटों की खरीदारी के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने के लिए आदेशित किया। नगर निगम प्रकाश व्यवस्था को लेकर लगातार मुख्य मार्गो व वार्डों में कार्यवाही कर रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा विशेष अभियान चलाकर आंतरिक गलियों में व वार्डों के मुख्य चौराहों पर लाइटों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

प्रकाश विभाग टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को आदेशित किया गया। नई लाइटों की व्यवस्था की कार्यवाही जल्द से जल्द करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। शहर में लगी हुई लाइटों की मरम्मत की शिकायतों पर अविलंब कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया। महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योजना बनाई जा रही है। म्युनिसिपल कमिश्नर ने सख्त होकर लाइट इंस्पेक्टर, संबंधित टीम को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया। प्रकाश विभाग को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी वरिष्ठ प्रभारी प्रकाश को निर्देश दिए।

नवरात्रि महोत्सव की तैयारी में जुटा नगर निगम
म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बुधवार को निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की गई।  जिसमें प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इसी क्रम में प्राचीन देवी मंदिर के महंत श्री विजय गिरी, महंत गिरीशानंद, वार्ड संख्या 9 की पार्षद शीतल चौधरी, वार्ड संख्या 88 के पार्षद नीरज गोयल व अन्य शहर के गणमान्य द्वारा नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की। उपस्थित जनों ने नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्य करने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र सौंपा।
जिस पर म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा शहर के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान, उचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था व मार्गो को दुरुस्त करने की व्यवस्था करने की आदेश जारी किए।
महापौर सुनीता दयाल व म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर की मौलिक सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम विशेष अनुष्ठानों पर भी अपनी विशेष भूमिका निभाता है, जिसकी सरहाना जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है।