रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का म्युनिसिपल कमिश्नर ने लिया जायजा

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में गाजियाबाद को पुन: नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी पूरी शिद्दत से लगे हुए है। जिसके क्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक खुद लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है। साथ ही निर्माण विभाग द्वारा शहर को किये जा रहे गड्ढा मुक्त का भी जायजा ले रहे है। कवि नगर जोन के अंतर्गत रजापुर, शास्त्री नगर, कवि नगर के ब्लॉक मार्केट व अन्य क्षेत्रों का जायजा लिया।
महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर के मोटिवेशन के फल स्वरुप जन सहयोग से नगर निगम शहर की न केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।

बल्कि कचरा पृथक्करण, धूल मुक्त शहर, सिगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर, ट्रिपल आर जैसे अभियानों में भी विशेष सहयोग जन प्रतिनिधियों का भी मिल रहा है। निगम अधिकारियों सहित म्युनिसिपल कमिश्नर रात्रि भ्रमण के दौरान बाजार के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं। साथ ही अन्य विभागों द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया और नगर निगम के कार्यों में सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार एवं अन्य निर्माण विभाग की टीम उपस्थित रही।