कविनगर रामलीला मैदान में कल लगेगा सफाई मित्र लोन मेला

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा कविनगर रामलीला ग्राउंड में कल यानि शनिवार को सफाई मित्र लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सफाई सुरक्षा चैलेंज का यह लोन मेला निगम द्वारा आयोजित कराया जाएगा। मेयर आशा शर्मा व म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार शहर में सफाई मित्र लोन मेला आयोजन के क्रम में सफाई मित्रों को 50 प्रतिशत सब्सिडीज लोन दिलवाया जाएगा।

मैनुअल स्कैवेंजिंग को सीवर की सफाई, नालों की सफाई, सेफ्टी टैंक व अन्य कार्य करने हेतु उपकरणों को क्रय करने में सुविधा मिलेगी। सफाई मित्रों हेतु सफाई उपकरण खरीदने हेतु लोन एनएसकेएफडीसी के माध्यम से फाइनेंस कराया जाएगा। आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि उपकरण खरीदने के लिए एनएसकेएफडीसी के माध्यम से फानइेंस भी कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर आशा शर्मा द्वारा किया जाएगा। आगंतुकों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा की गई है तथा सफाई उपकरणों के स्टॉल्स भी लगाए गए हैं। म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यक्रम में लगभग 1000 सफाई मित्र हिस्सा लेंगे। उपकरणों की सुविधाओं से सफाई मित्रों को कार्य करने में काफी राहत मिलेगी तथा कम समय में अधिक सफाई की जा सकेगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार,कविनगर जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता,जलकल अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव आदि निगम अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियां पूरी कराई।