सफाई अभियान: साफ-सफाई के साथ अपने आसपास के माहौल को भी बनाएं खूबसूरत: वीके सिंह

जन सहभागिता से शहर को शत प्रतिशत बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर: विक्रमादित्य सिंह मलिक
निगम अधिकारी प्रतिदिन जारी रखें विशेष सफाई अभियान: महापौर

गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व रविवार को शहर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। शहरवासी सफाई अभियान में जुटे। वहीं, नगर निगम द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान महोत्सव के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह एवं महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने झाडू लगाकर सफाई करते हुए हिंडन नदी से कचरा भी साफ किया। इसके अलावा शहर में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। महापौर एवं नगर आयुक्त ने महा सफाई अभियान के सफल समापन होने पर पार्षदों, आरडब्ल्यूए, संस्थाओं समेत सभी का आभार जताया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को शहर में 887 स्थानों के साथ अन्य स्थानों पर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। न्यू बस अड्डा शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पार्क में रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक एवं नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं ने झाड़ू लेकर सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। मालियों के साथ पार्क की सफाई करते हुए कूड़ा-कचरे को उठाकर जूट के थैलों में डाला गया। स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यक्रम की शुरूआत गुब्बारे को हवा में उड़ाकर की गई। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभाएं। स्वयं ध्यान देने के साथ औरों को भी इस अभियान से जोडऩे की जरूरत है।

सबकी जिम्मेदारी है कि साफ-सफाई के साथ अपने आसपास के माहौल को खूबसूरत बनाएं। महापौर सुनीता दयाल ने कहा अब महात्मा गांधी के सपने को साकार बनाने के लिये युवाओं सहित सभी को आगे आना होगा और बापू के सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास करना होगा। क्यूंकि यह अक्सर स्वच्छ भारत की तस्वीरें भारतीयों के लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती हैं, इसलिए स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि को सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी रोजाना विशेष सफाई अभियान जारी रखेंगे। अब महात्मा गांधी के सपने को साकार बनाने के लिये युवाओं सहित सभी को आगे आना होगा और बापू के सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास करना होगा। क्यूंकि यह अक्सर स्वच्छ भारत की तस्वीरें भारतीयों के लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती हैं, इसलिए स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि को सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है।

 


म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम द्वारा रविवार को 1 घंटे का विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर के निर्देशन में समस्त क्षेत्र के पार्षदों द्वारा भी अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी वार्डों में बनी रही। 887 स्थान को चिन्हित किया गया था, जहां सफाई विशेष रूप से करनी थी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। इस प्रकार सफाई का अभियान आगामी माह में भी किया जाएगा। जिसकी योजना बनाई जा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम से जन सहभागिता से शहर इतनी बेहतर कार्य हो रहा है और स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा अगर हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तो निश्चित रूप से स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। जहां सरकार और नगर निगम स्वच्छता की दिशा में काम कर रही है। वहीं आमजन की भी जब सहभागिता इसमें होगी तो एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पार्षदों द्वारा निगम टीम के साथ मिलकर गंदगी वाले स्थानों को साफ किया। जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने भी सहयोग किया। रविवार एक अक्टूबर को एक घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर के निर्देशन में सभी क्षेत्र के पार्षदों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वार्डोंं में मुस्तैद रहीं। शहर में चिन्हित 887 स्थानों समेत अन्य स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। इस प्रकार का अभियान आगामी माह में भी किया जाएगा। सफाई महोत्सव में शहर के सभी वार्डों में पार्षदों ने निगम टीम के साथ मिलकर गंदगी वाले स्थानों को साफ किया। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में निगम के सभी अधिकारी, जोनल प्रभारी,स्वास्थ्य विभाग टीम अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर एनके त्रिपाठी,जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, लेखाधिकारी डॉ. गीता कुमारी समेत अन्य अधिकारी टीमों के साथ सफाई अभियान चलाया गया।