वैश्य अग्रवाल परिवार होली मिलन समारोह में उत्साह के साथ उड़े रंग गुलाल

गाजियाबाद। रंगों के पर्व होली का एक दिन शेष है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने होली मिलन में ढोलक की थाप पर पारंपरिक गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर वैश्य अग्रवाल परिवार द्वारा मनोज विहार सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण मंडली द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य एवं फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया व महिलाओं व युवाओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।

वैश्य अग्रवाल महिला परिवार की सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत लठमार होली ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर वैश्य अग्रवाल परिवार के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने संस्था के उद्देश्य व संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी प्रदान कीव महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के बारे में बताया गया व ट्रस्ट के ट्रस्टी बनने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा होली रंगों का पर्व होने के साथ ही एकता का संदेश देता है। उन्होंने पर्व को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। वैश्य अग्रवाल परिवार अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया व आगामी वर्ष के लिए महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता व महिला अध्यक्ष का दायित्व सीमा गुप्ता को दिया गया।

इस अवसर पर मनोज विहार सोसायटी के प्रधान कर्नल वीसी गोयल का सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने कहा होली का त्योहार अपने आप में अनुपम एवं अद्वितीय है। यह हमें आपसी सद्भाव एकता के साथ रहने का संदेश देता है। अपने पराए का भेद मिटा कर वैदिक सनातन धर्म संस्कृति की परंपरा है। होली में आपसी भाईचारे के साथ प्रेम व सद्भाव से सभी लोगों से व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में जो भी खटास हो उसको दूर कर प्रेम का व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर महराजा अग्रसेन ट्रस्ट के संरक्षक ट्रस्टी प्रदीप गुप्ता, श्रवण गर्ग, हेमंत गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता प्लाईवुड वाले, अनिल जैन, शिव गुप्ता सीए, विमल अग्रवाल, ट्रस्टी वीणा सिंघल, सीमान्त गुप्ता, नरेश जिंदल, शिव मितल, पंकज अग्रवाल, कुन्दन अग्रवाल का स्थानीय पार्षद धीरज अग्रवाल ने ट्रस्टीगण का सम्मान किया।

वैश्य अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा गत वर्ष में सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के लिए कमलेश गर्ग व वंदना गुप्ता को सम्मानित किया। सांस्कृतिक टीम की अध्यक्ष सीमा गुप्ता द्वारा अंजु गोयल, डॉ अनुपम गुप्ता, आशिमा तायल, अंजू अग्रवाल, भारती गर्ग, यशी रस्तोगी, नीलम गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुनीता बंसल, रेखा गुप्ता, शालू अग्रवाल, सुषमा रानी, ज्योति अग्रवाल, अलका गुप्ता को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।