होली मिलन में व्यापारियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

होली खेलने के नाम पर अनमोल पानी की न करें बर्बादी: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में गुप्ता एसोसिएट पर व्यापारियों ने होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली पर्व की सभी को शुभकामना देते हुए संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा होली के त्योहार पर चारों तरफ उल्लास का माहौल है। भाईचारे के प्रतीक इस त्योहार में लोग केमिकल युक्त रंग व पानी के साथ खेलते हैं। होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने में भी कई लीटर पानी बर्बाद कर दिया जाता है। होली खेलने के नाम पर अनमोल पानी की जमकर बर्बादी की जा रही है। जिले में भूजल का स्तर तेजी से गिर रहा है। ऐसे में भावी पीढ़ी को सुरक्षित कल के लिए जल संरक्षण जरूरी है। होली पर पानी की जमकर बर्बादी की जाती है। पानी की बर्बादी न हो लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग द्वारा जहां प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। होली पानी व केमिकल युक्त रंगों से खेलना ठीक नहीं है। होली खेलने, इसके बाद रंग उतारने, कपड़े और घर की सफाई में जितना पानी बेकार जाएगा, उससे चार दिनों तक शहरवासियों का गला तर हो सकता है। उन्होंने सभी को परस्पर प्यार से मिलकर साथ रहकर व्यापार करने का संदेश दिया। प्रदीप गुप्ता ने कहा व्यापारी किसी भी देश की रीढ़ हड्डी है। कोई भी देश बिना व्यापारियों के नहीं बढ़ सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश केवल भारत में नहीं परंतु पूरे विश्व में अपनी चमक बिखेर रहा है। सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ रही है और व्यापारी हमेशा सरकार के साथ है। इस दौरान उमाशंकर अग्रवाल, मुकेश चंद्र, ऋषभ शर्मा, अंकुर सिंघल, तथा निशा चौहान रहे।