गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा, पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भगवती प्रसाद चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़ ने संयुक्त बयान जारी कर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप के चाचा श्याम लाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा। श्याम लाल के निधन की सूचना पाकर शोक की लहर दौड़ गई है।















