कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री की अर्थी जलाने का किया प्रयास, हिरासत में लिए कांग्रेसी

-प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने गुरूवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। वहीं,कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अर्थी बनाकर उसे जलाने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। गुरूवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय पुराना बस अड्डा पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर चौधरी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष सनी पांचाल, पंकज तेजानिया, यामीन मलिक, अनुज चौधरी, आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में गुरूवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय रोजगार दिवस के रुप में संयुक्त कार्र्यक्रम किया। जिसमें केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की अर्थी अंतिम यात्रा यात्रा यूथ कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई। घंटाघर चौराहे पर जाकर यात्रा का दहा कर्म करने से पूर्व पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। अकबर चौधरी ने बताया कि आज पहली बार 45 साल में बेरोजगारी सीमा बढ़ी है।

प्रधानमंत्री जन्मदिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है देश: वीके सिंह

आज युवा दर-दर की ठोकरे खा रहा है और इस गूंगी बहरी सरकार को युवाओं की पीड़ा नहीं दिखाई दे रही। वही पंकज तेजानिया ने बताया कि चाहे युवा पीढ़ी हो दलित हो किसान हो महिलाएं हो सभी पर अत्याचार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किया जा रहा है। देश के युवा बेरोजगारी में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन धूमधाम से बना रहे और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उनका जन्मदिन केक काटकर मना रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सरकार को शर्म आनी चाहिए की युवा पीढ़ी हताश है, परेशान है। इस दौरान जितेंद्र ठाकुर,तरुण बाल्मीकि, गौरव पूजा  मेहता, डॉ संजीव शर्मा ,रवि कुमार,पार्षद मोहम्मद जाकिर अली सेफी,सकील,रिजवान खान,आलिम,अली,सलिम,मुकीम सैफी आदि मौजूद रहे।