कोरोना: जीडीए ने जोन-5 और 6 के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी एवं तहसीलदार दुर्गेश सिंह एवं प्रवर्तन जोन-6 के सहायक अभियंता लवकेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण इनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इससे पूर्व जीडीए के कोरोना संक्रमित विधि अनुभाग के बाबू अनिल त्यागी की मौत हो चुकी है।जीडीए कर्मचारी पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी से खुद को अलग करने की रणनीति बनाने में जुट गए है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर अब अभियंताओं का कार्य क्षेत्र बदला गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि जीडीए के तहसीलदार एवं प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी दुर्गेश सिंह कोरोना संक्रमित हो गए है। इनकी जगह अब जीडीए अभियंत्रण जोन-6 का कार्यभार देख रहे सहायक अभियंता अजित कुमार पूर्व से आवंटित कार्यों के साथ प्रवर्तन जोन-5 का कार्य भी देGDA खेंगे। वहीं,प्रवर्तन जोन-6 के सहायक अभियंता लवकेश कुमार के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब सहायक अभियंता मनोज सागर अपने कार्यों के साथ इनका कार्य भी देखेंगे। वहीं,जीडीए प्रवर्तन जोन-8 के सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह अब प्रवर्तन जोन-2 का कार्य भी देखेंगे।