कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों गिरावट

-94 नए कोरोना मिले मरीज, तीन की मौत

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर में बेशक जिले में मौत का आंकड़ा बढ़ा हो,मगर कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों का भी रिकॉर्ड टूट रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या अपै्रल और मई के शुरूआत में जिस तरीके से बढ़ी। वह संख्या अब दिन-प्रतिदिन घटने लगी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि जिले में अपै्रल और मई की शुरूआत के सापेक्ष अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। जिले में शुक्रवार को जहां अभी तक सबसे कम कोरोना संक्रमितों की संख्या-94 लोगों की पुष्टि हुई है। वहीं, मौत का रिकॉर्ड रोजाना बढ़ रहा है। जिले में शुक्रवार को 3 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बाद आंकड़ा-432 तक पहुंच गया। वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय केस 1957 तक रह गए है। सीएमओ ने बताया कि मार्च 2020 से मार्च 2021 के बीच जिले में 26,910 लोगों ने कोरोना को हराया,लेकिन इससे भी अधिक ठीक होने वालों की संख्या दो महीने में दर्ज हुई है। अप्रैल एवं मई 2021 में अब तक 25,206 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अप्रैल माह में 5,990 और मई में अब तक 18,297 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इनमे हर उम्र के लोग शामिल हैं। खास बात यह है कि ठीक होने वाले 52 हजार 430 में से 34,400 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीती है।स्वस्थ होने वालों की संख्या:1 अप्रैल 26,910 लोग,30 अप्रैल 32,900,1 मई 33,819,12 मई 44,200, 15 मई 46,560,22 मई 51,215,24 मई 51,724,25 मई 51,905 26 मई 52,116,27 मई-52,279 और 28 मई-52,430 तक हो गई। कोरोना की पहली लहर का असर जून 2020 में अधिक रहा और सितंबर में केस के साथ मौत अधिक हुईं। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तेजी से फैली और जांच का मौका तक लोगों को नहीं दिया। जांच से पहले लोगों ने दम तोड़ दिया। पहली लहर में रिकवरी रेट अच्छा रहा लेकिन दूसरी लहर में केवल दो महीने में ही रिकार्ड तोड़ संक्रमित ठीक हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय केस अब 2 हजार से भी कम 1957 तक रह गए हैं। शुक्रवार को भी कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए 151 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 52,430 लोगों ने कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका हैं।