नगर निगम में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश कोरोना ने फिर दी दस्तक

  • निगम मुख्यालय के गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था

गाजियाबाद। देश में एक बार फिर नोबेल कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसेलेकर एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मची हुई है। दो साल पहले कोरोना ने खूब उत्पाद मचाया था। जिससे कई लोग काल के गाल में समा गए थे। यहां तक की कोरोना संक्रमण बढऩे से देश में लाकडाउन लगा दिया गया था कोरोना से बचाव के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने निगम मुख्यालय में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी है। निगम मुख्यालय के गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई है। जहां नगर निगम कार्यालय में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता को मास्क तो लगाना ही होगा साथ ही हाथों को सैनेटाइज करना होगा।

वरिष्ठ प्रभारी नजारत शिवपूजन यादव ने बताया कि जैसा देखने में आ रहा है एक बार फिर से कोरोना महामारी के लक्षण बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के आदेशानुसार नगर निगम मुख्यालय तथा अन्य जोनल कार्यालयों में भी बिना मास्क के प्रवेश वर्जित किया गया है। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी एंट्री पर कराई गई है। साथ ही नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों से एंट्री भी कराई जा रही है। नजारत प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह द्वारा नगर निगम मुख्यालय में कोविड-19 के लक्षणों से बचाव के लिए मास्क की व्यवस्था जोनल कार्यालयों में भी कराई गई है।

साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा नगर निगम के अंदर सभी विभागों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई है। ताकि बाहर से आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और ना ही वहां कार्य कर रहे स्टाफ को भी कोरोना से बचाया जा सकें। नगर निगम की तरफ से मेयर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहरवासियों से कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना, आसपास सफाई रखना सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करना व अन्य गाइडलाइन जो कि पूर्व में भी बताई गई थी उन सभी का ध्यान रखते हुए अपने आप को और अपने परिवार जनों को सुरक्षित रखने के लिए अपील की गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि चीन समेत अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से जो गाइडलाइन आएगी, उसका कड़ाई का पालन कराया जाएगा। कोरोना से जंग के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है। कोविड-19 से बचाव के लिए उपाय बताए गए हैं। हाथ धोना, छह फिट की दूरी, मास्क का प्रयोग करना अवश्य है। नगर निगम एवं सभी जोनल कार्यालयों में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी को दो गज की दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है। संकट की इस घड़ी में हमें अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है, कोई भी लापरवाही हमारे साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। अधिकारी हो या जनता सबकी सहभगिता अनिवार्य है, नियमों का पालन सभी को समान रूप से करना पड़ेगा।