कोरोना से जंग में सैनेटाइजेशन में जुटे नगर निगम के कोरोना योद्धा

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी महकमे अपने-अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे हैं। नगर निगम ने भी कमर कस ली है। कोरोना की पहली लहर थमने पर जिन संसाधनों को तालों में बंद कर दिया था, अब दूसरी लहर को रोकने के लिए वही संसाधन एक बार फिर निकल लाए हैं। सभी स्वच्छता वार्डों को सक्रिय कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन के लिए स्प्रे मशीन, जेटिंग मशीन, फागिंग के इंतजाम भी किए हैं। शहर में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य पहरी भी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें है। नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर में प्रतिदिन सैनेटाइजेशन, फॉगिंग, साफ-सफाई आदि कार्य कुशलता पूर्वक कराए जा रहे है। इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है। शुक्रवार को सिटी जोन के अंतर्गत जगदीश नगर, पटेल नगर सेकंड, राज नगर एक्सटेंशन, नेहरू नगर, गांधीनगर बाजार एवं नवयुग मार्केट व अन्य क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। मोहन नगर जोन के अंतर्गत राजेंद्र नगर सेक्टर 5, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 व 1, श्याम पार्क एक्सटेंशन, लाजपत नगर व अन्य क्षेत्रों में शिकायतों के आधार पर भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं वसुंधरा जोन के अंतर्गत सूर्य नगर, रामप्रस्थ, चंद्रनगर, अभय खंड, इंदिरापुरम, जागृति विहार, वसुंधरा, शेखर अपार्टमेंट, वसुंधरा, वैशाली व अन्य कई क्षेत्रों में बढ़ती कोविड-19 पेशेंट की संख्या को देखते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। नगर निगम के पांचो जोन में सफाई निरीक्षकों की देखरेख एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश के नेतृत्व में कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की बढती रफ्तार को थामने के लिए नगर निगम एक बार फिर से नगर आयुक्त के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से सैनेटाइजेशन एवं फांगिग कार्य किया जा रहा है।