गर्मी में जल की समस्या को दूर करने में जुटा निगम

गाजियाबाद। गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम ने जल व्यवस्था को दूर करने के लिए कवायद तेज कर दी है। दरअसल गर्मी में जल की समस्या अक्सर बढ़ जाती है, जिस कारण लोगों को पानी पीने के लिए पैसे खर्च कर बाहर से बोतल मंगानी पड़ती है। मगर इस बार लोगों को जल की समस्या से जूझना नही पड़ेगा। जल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पांचों जोनों में जलकल विभाग ने पानी की पाईप लाइन मरम्मत, नई पाईप लाईन, हैंडपंप मरम्मत कार्य करने से कर दिए है। नगर निगम जलकल विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु के शुरुआती दौर से पहले ही मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर की जल व्यवस्था के लिए कार्यवाही तेजी से किए जा रहे है। जिसका समय-समय पर अधिकारियों द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जा रहा है।
महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्रों में कुछ सुझाव जल व्यवस्था के लिए दिए है। जिनका मौके पर निरीक्षण कराया जा रहा है तथा उसी के अनुरूप नगर आयुक्त के निर्देश पर जल व्यवस्था के लिए कार्रवाई की जा रही है। वार्ड संख्या-46 गुलधार में 6 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। महिंद्रा एंक्लेव वार्ड संख्या 45 में भी 6 किलोमीटर पाइप लाइन का कार्य चल रहा है।

भोपुरा वार्ड संख्या 20 में 3 किलोमीटर लाइन डालने का कार्य, संगम विहार वार्ड संख्या 11 में भी 3 किलोमीटर पाइप लाइन, वैशाली वार्ड संख्या क्षेत्र में 1 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पार्षदों के बताए गए सुझावों के अनुरूप हैंडपंप की मरम्मत व अन्य कार्यवाही वृहद स्तर पर कराई जा रही है। ताकि ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ होते-होते समस्त नलकूपों की मरम्मत तथा जो नलकूप चालू नहीं है उनको चालू अवस्था में लाया जा सकें।

उक्त कार्यों के उपरांत शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लगभग संपूर्ण रूप से जल व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल के अलावा क्षेत्रीय अवर अभियंता टीम,आश कुमार सहायक अभियंता, अजय कुमार अवर अभियंता मौके पर उपस्थित रहे।