निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओं अभियान, सोना गार्डन तथा सुख सागर फार्म हाउस पर 30 हजार का जुर्माना

गजियाबाद। शहर में अतिक्रमण की समस्या किसी से छिपी नहीं है। अतिक्रमण के कारण शहर के अंदर सड़कों पर जाम लगता रहता है। नालों पर किए गए अतिक्रमण की वजह से शहर में जल भराव की समस्या होती है। अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम व जल भराव की समस्या के सभी आरोपों को नगर निगम के ऊपर मढ दिया जाता है। नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है। मगर कार्रवाई के कुछ दिन बाद फिर वही हाल देखने को मिलता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम द्वारा सीमा अंतर्गत होने वाले अवैध अतिक्रमण पर लगातार जोन स्तर से कार्रवाई की जा रही है। जिसमें जोनल प्रभारी पुलिस बल का सहयोग लेकर निर्माण विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही कर रही है।

सोमवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सिटी जोन व कविनगर जोन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सटी जोनल प्रभारी गजेंद्र कुमार ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ, राजस्व निरीक्षक उमेश प्रताप, विनोद एवं निर्माण विभाग के अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा आदि ने पुलिस बल के साथ सिहानी गांव के खसरा नंबर-37 पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान पर कार्यवाही की। निगम की भूमि पर अवैध रूप से दिनेश गोस्वामी नामक व्यक्ति द्वारा मकान बनाया जा रहा था। भूमि का क्षेत्रफल लगभग 200 वर्ग मीटर बताया गया है। जिसे नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथी दिनेश गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।

लोहिया बिहार नंद ग्राम में अवैध रूप से अपने घर के बाहर सरकारी जमीन में बने गेट को भी नगर निगम की टीम तोडऩे की कार्रवाई। साथ ही चेतावनी दी कि नगर निगम की भूमि पर अगर अवैध निर्माण या फिर अतिक्रमण पाया गया तो संबधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की कर्रवाई भी की जाएगी। कविनगर जोन स्थित सोना गार्डन, सुख सागर तथा मार्शल महल द्वारा बाहर सरकारी भूमि पर शादी, विवाह के लिए टेंट व सौंदर्यकरण का सामान रखा हुआ था। जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो था। जिस पर जुर्माना लगाते हुए दो दिन के अंदर सामान हटाने की चेतावनी दी गई।

जोनल प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सोना गार्डन, सुख सागर तथा मार्शल के संचालकों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रुप से शादी, विवाह के लिए टेंट व सौंदर्यकरण का सामान रखा हुआ था। जिस कारण आवगमन बाधित हो रहा था। जिनको चेतावनी दी गई कि अगर दो दिन के अंदर सभी सामान को नही हटाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। सोना गार्डन तथा सुख सागर फार्म हाउस द्वारा लगाए गए जनरेटर को जल्द ही हटाने के निर्देश दिए गये। ताकि आवागमन में शहर वासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दास्त नही किया जाएगा। नगर आयुक्त की कार्यकुशलता में शहर के कई मार्गों को अवैध रूप से हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। समस्त पांचों जोन के प्रभारी रोस्टर अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पुलिस बल के साथ मिलकर कर रहे हैं। मौके पर प्रवर्तन दल की टीम भी उपस्थित रही।