जनसुनवाई संभव मे निगम अधिकारियों ने सुनी जनती की फरियाद

गाजियाबाद। शहर के समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित संभव जनसुनवाई कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हुआ है कि नही या एक तरफा कोई कार्रवाही तो नही हुई है, इन सभी शिकायतों की जांच खुद नगर आयुक्त कर रहे है। इसी क्रम में मगंलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित संभव जुनवाई कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी और पूर्व में आई समस्याओं का फीडबैक भी लिया।

शहर की समस्याएं के समाधान के लिए २० संदर्भ संभव के अंतर्गत प्राप्त हुए। जिसमें अतिक्रमण, स्वास्थ्य जलकल, उद्यान, हाउस टैक्स संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कई मुद्दों पर निगम अधिकारियों से चर्चा की गई। संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता नगर आयुक्त ने की। नगर आयुक्त ने लोगों की शिकायतें सुन संबधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, आश कुमार जलकल विभाग से उपस्थित रहे।