शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए निगम ने किया मैकेनाइज्ड सिस्टम को मजबूत

-मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी मैकेनाइज्ड सफाई का प्लान करें स्वास्थ्य विभाग: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों को बेहतर ढंग से साफ करने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में मैकेनाइज्ड सिस्टम बेहतर कार्य कर रहा है। प्रमुख मार्गों के साइड से धूल हटाने का कार्य, ग्रीन बेल्ट की सफाई का कार्य, डिवाइडरों की सफाई का कार्य, शहर में लगे हुए स्टेशन की सफाई का कार्य भी मैकेनिक तरीके से किया जा रहा है। जिससे नगर निगम को सहूलियत मिल रही है और कार्य की भी तीव्रता बढ़ रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर के पांचो जोन में मैकेनाइज्ड सफाई व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। शौचालयों की सफाई भी मैकेनाइज्ड सफाई व्यवस्था के अंतर्गत नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया शहर के प्रमुख चौराहों प्रमुख स्थलों का पानी से धुलाई का कार्य भी नियमित कराया जाता है। सड़कों की धूल जो की सफाई के बाद भी गंदगी में तब्दील हो जाती थी। उसको रोकते हुए रोड स्वीपिंग मशीन के द्वारा सड़क की धूल को भी हटाने का कार्य लगातार चल रहा है। शहर के अंदर लगभग 9 रोड स्वीपिंग मशीन चल रही हैं। पानी की टैंकर जिनके द्वारा धुलाई का कार्य भी कराया जाता है। रखरखाव का कार्य ओम स्वच्छता कारपोरेशन के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग गाजियाबाद नगर निगम के संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए। जिसमें जीपीएस के माध्यम से हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग को सरल बनाया गया है। शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए और शुद्ध वातावरण शहर वासियों को देने के लिए लगातार नगर निगम प्रयासरत है। जो की सराहनीय है रोस्टर के क्रम में उपकरणों के माध्यम से मैकेनाइज्ड सफाई को नगर निगम रफ्तार से कर रहा है। जिसका लाभ शहरवासियों को प्राप्त हो रहा है।