कोरोना काल में हाउस टैक्स की बढोत्तरी वापस ले निगम

-रालोद जिला एवं महानगर कमेटी ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। कोरोना काल के कारण जिस प्रकार से आम लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। इससे हर कोई प्रभावित हुआ है। मगर नगर निगम द्वारा 15 फीसदी हाउस टैक्स में वृद्धि का विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की जिला एवं महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मेयर और नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन निगम अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख और महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है। ऊपर से इस तरह का अचानक बोझ पड़ जाना लोगों को बहुत भारी पड़ेगा। कोरोना काल में भी नगर निगम कमाई की जुगत में लगा हुआ है। जबकि कोरोना काल मे लोगों को अपने परिवार चलाने भी मुश्किल हो रहे हैं। आम आदमी के लिए दो जून की रोजी रोटी की व्यवस्था करना भी दूभर हो गया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में नगर निगम की ओर से हाऊस टैक्स में 15 प्रतिशत की वृद्वि शहर की जनता पर दोहरी मार का काम कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा रालोद किसान, मजदूर और आम आदमी की लड़ाई लडऩे वाली पार्टी है। रालोद मांग करता है कि कोरोना में आर्थिक तंगी झेल रही जनता को राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा हाऊस टैक्स में बढ़ोत्तरी तुरंत वापस ली जाए। ताकि कोरोना की मार से पीडि़त शहर के लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान अमरजीत सिंह बिड्डी, भूपेंद्र डबास, डॉ. अजय चौधरी, लोकेश चौधरी, योगेंद्र वीरभान, प्रीतम लाल, रवि हरित, विनीत जैन, ललित रावत, सुमित, विपिन चौधरी, रविंद्र चौधरी, राजेंद्र, प्रीतम लाल, दीपक शर्मा, अजित चौधरी, अजय चौधरी, अंकित, विपुल चौधरी, बिन्नी भाटी, दीपक चौधरी, दीपक भड़ाना, गौरव चौधरी, तरुण चौधरी, पिंकी गुर्जर, प्रवीन चौधरी, गौतम यादव, गोलू, वंश, आकाश चौधरी, जय चौधरी, दंश चौधरी, प्रदीप चौधरी, अमित चौधरी, दीपू चौधरी, हर्ष चौधरी, सागर पाल, लवकुश चौधरी व गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।