शहर को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति करना निगम की जिम्मेदारी: महापौर

खराब पड़े पम्पों को सही कराने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। पूरे शहर को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति करने का दायित्व नगर निगम का है। निगम के माध्यम से इस दायित्व का सही से निर्वहन करना नगर निगम के हरेक अधिकारी की जिम्मेदारी है। उक्त बातें रविवार को लाजपत नगर स्थित ए ब्लॉक एवं जी ब्लॉक में निरीक्षण करते हुए महापौर सुनीता दयाल ने कहीं। उन्होंने कहा बंद एपची को सुचारु रुप से चालू कराया जाए, खराब है तो इसे ठीक कराकर उपयोग में लाया जाए। मोहन नगर जोन के वार्ड 85 लाजपत नगर पार्षद प्रमोद राघव द्वारा आयोजित भंडारे का महापौर ने प्रसाद वितरित करते हुए शुभारंभ किया। जिसके बाद महापौर ने स्थानीय पार्षद एवं जनता द्वारा लाजपत नगर स्थित ए ब्लॉक एवं जी ब्लॉक में 10 एपची के लगे 2 पम्पो की महापौर से शिकायत की। जहां मौके पर लगी मोटर पंप खराब मिली।

मोटर पानी नही उठा रही थी और उस पम्प द्वारा जल आपूर्ति नही हो पा रही थी। इसी तरह जी ब्लॉक के 10 एचपी पम्प पर महापौर को स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पम्प दो वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन न होने के कारण चालू नही हो सका है। जिसकी शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की जा चुकी है। मगर अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। महापौर ने बताया शहर में जलापूर्ति की जिम्मेदारी नगर निगम की है। जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कुछ स्थानों पर शिकायत मिल रही है जिसके लिए लगातार संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

इसी क्रम में लाजपत नगर की पानी की समस्या का निस्तारण जल्द किया जाएगा और महापौर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए जलापूर्ति करने में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पम्प लगाने से काम नहीं होगा, उसका सुचारु रूप से संचालन भी होना चाहिए। खराब पड़े पम्मों को ठीक कराकर उसे चालू कराया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की सुविधा मिल सकें। इस दौरान लाजपत नगर में पार्क के आस पास में गंदी देख महापौर ने संबंधित सफाई इंस्पेक्टर को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जियो टेग फोटो के माध्यम से अवगत कराने को कहा।