गाजियाबाद। दीवाली पर्व को लेकर जहां नगर निगम हर स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का दावा कर रहा है। वहीं वार्ड-53 रईसपुर में खुद पार्षद मनोज चौधरी ने निगम की उदासीन रवैय से परेशान होकर लाइट ठीक करने का बीडा उठाया है। पार्षद ने कहा पिछले 3 वर्षों से लगातार दिवाली पर वार्ड के सभी लाइटे जगमगाती हैं। लेकिन इस बार नगर निगम ने एक भी लाइट पार्षदों को खंभे पर लगाने के लिए जारी ही नहीं की है। दिवाली आ चुकी है लेकिन एक भी लाइट नहीं मिली है। रात में करीब 50 लाइट खराब हो गई है तो बंद पड़ी है। लेकिन जो सही लाइट हैं उनको हर हाल में जलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहां कि नगर निगम विपक्षी पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहा है। बीजेपी के पार्षदों के यहां तीन-तीन दिन और विपक्षी पार्षदों के एक ही दिन लाइट सही करने का है। लेकिन जनता ने हमें आशा के साथ चुना है तो हम उनकी कसौटी पर खरा उतरने के लिए हर कार्य किए जाएंगे।
















