गाजियाबाद। कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है-सफाई। खुद को साफ रखें। हाथों को साफ रखें। अपने कपड़ों को साफ रखें। घर को साफ रखें। जितनी सफाई से आप रहेंगे, भीड़ से बचेंगे, कोराना वायरस से संक्रमण का खतरा उतना कम होगा। कोरोना का प्रकोप वार्ड में ना रहे इसके तहत मंगलवार को वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-1 वैशाली मैं सैनिटाइजर कराया गया। इस अवसर पर अवधेश कटिहार, शुभम सिंह, विमला भट्ट, मोहित, दलबीर नेगी आदि क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। उधर, वार्ड-72 सेक्टर-1 वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए यहां लगभग 400 से ज्यादा वैक्सीन रोज लग रही हैं।
क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा वैक्सीन लगाने आए लोगों को बैठने के लिए नगर निगम से 7 बैंचों की व्यवस्था कराई गई है। इस सेंटर पर गाजियाबाद तथा दिल्ली से लोग वैक्सीन लगाने आ रहे हैं। लाइनों में 1 से 2 घंटे में नंबर आता है। गर्मी का समय है। इन सब दिक्कत को देखकर यहां पार्षद द्वारा बेंच की व्यवस्था कराई गई। इस अवसर पर वहां की संचालिका डॉ. रितु वर्मा, रश्मि, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री शुभम सिंह उपस्थित रहे।
















