अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्षद ने महिलाओं को किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। लव केयर फाउंडेशन के निदेशक संजय दादू द्वारा नंदा टावर कौशाम्बी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की देश में इस समय महिलाओं की बराबर भागीदारी है। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से कम नहीं हैं। हमारे यहां तो शक्ति के रूप में देवी की पूजा घर-घर होती है। हिंदू धर्म में हमेशा महिलाओं को अपने से ऊंचा दर्जा दिया गया है। फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का पालन करने के लिए सप्ताहभर का आयोजन किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर लैंगिक संतुलित दुनिया के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु गतिविधियों का संचालन किया जाता है। लव केयर का मानना है कि महिलाओं को कलंक से मुक्त और समान भविष्य की अवस्था होती है सभी के लिए समान अधिकारों और अफसरों के साथ शांति को बढ़ावा देना महिलाओं के साथ-साथ पुरुष की भागीदारी आवश्यक होती है ताकि उनके अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए। महिलाओं को सम्मान पत्र देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रीमा मल्होत्रा, प्राची टंडन, तनुश्री सोडी, अनीता प्रसाद, प्रियदर्शनी, डॉ. भक्ति तिवारी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार आदि मौजूद रहे।