गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 साल या इससे अधिक के बुजुर्ग को कोरोना टीकाकरण के चलते अब मंत्रियों से लेकर बुजुर्ग टीका करण करा रहे है। सोमवार को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पत्नी भारती सिंह के साथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।जनरल वीके सिंह को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई। यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को टीका लगाया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन की दवा अन्य देशों में भी कारगर साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान जारी है। कोरोना को मात देने के लिए इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। इसके लिए पंजीकरण कराएं। तीसरे चरण में जिले में कोरोना वैक्सीनेशन जारी है। 60 साल से अधिक और 45 साल से ऊपर के लोग कोरोना वैक्सीन कराएं। कोविड के टीके प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है। इसके अलावा पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद टीका लग सकेगा।
















