जयपुरिया एवं सतपुरा में छाए अंधेरे को दूर कर हाई मास्क लाइट से पार्षद ने किया रौशन

दो हाई मास्क लाइट लगाकर किया शुभांरभ

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समस्य का निवारण कर रहें है। सड़क निर्माण हो या फिर जल निवासी की समस्या को गंभीरता से सुनते है और कम समय में उसका समाधान भी करते है। पिछले कुछ दिनों से पार्षद क्षेत्र के मेन प्वांइट को चिन्हित कर खराब पड़ी लाइट को दुरूस्त कर रहे है। क्योंकि अक्सर अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधिक किस्म के लोग वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते रहते है। पार्षद द्वारा किए जा रहे कार्यो की जनता प्रशंसा भी करती है। इसी कड़ी में एक बार फिर कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव और सतपुरा टावर के बाहर दो हाई मास्क लाइट का बुधवार को वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने उद्घाटन किया। इस दौरान समाजसेवी एसआर सिंह द्वारा नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया गया। जयपुरिया सोसायटी आरडब्ल्यू की तरफ से एवं कंचनजंगा उदयगिरि सतपुड़ा आरडब्ल्यू की ओर से पिछले कई माह से हाई मास्ट लाइट की मांग की जा रही थी। क्योंकि उक्त स्थान पर काफी अंधेरा रहता था, अंधेरे के कारण अपराधिक वारदाते भी घटित हो रही थी। जयपुरिया की ओर अंधेरा होने के कारण और शराब का ठेका नजदीक होने की वजह से लोगों के मन में भय बना रहता था। मगर दोनों स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगने से अंधेरे को दूर कर दिया गया। जयपुरिया आरडब्लू के संरक्षक एच ए राजलानी, महासचिव शोभा रानी बरनवाल, मंजू बरौनीया, उदयगिरि टावर के अध्यक्ष रोहित सरीन, कमल ओबरॉय, कारवां के पूर्व अध्यक्ष केके सहगल, कंचनजंगा टॉवर के अध्यक्ष आलोक माथुर, गंगा टावर के अध्यक्ष और कारवां के जनरल सेक्रेटरी एसके बजाज, आईसी अवस्थी, गोविंद शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, जयपुरिया व्यापार मंडल से सुरेंद्र सिंह, पूजा मेहरा, ऋतु जैन ने हाई मास्क लाइट लगने पर पार्षद का फूलों की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पार्षद अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास तेजी से करा रहें है।