पार्क में हैंडपंप कार्य का पार्षद ने किया शुभांरभ

गाजियाबाद। पार्षद मनोज गोयल द्वारा रविवार को सेक्टर-1 वैशाली गली नंबर-3 के पार्क में हैंडपंप कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। समाजसेवी केल शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के लोगों की काफी समय से यह मांग थी की पार्क में एक हैंडपंप की आवश्यकता है।

उनकी मांग को देखकर वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा नगर निगम से यह हैंड पंप लगवाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद मनोज गोयल का फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, भाजपा नेता आशीष कटियार, मंडल मंत्री शुभम सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, आरडब्ल्यू अध्यक्ष डॉ. एस.एन. शर्मा, महामंत्री पीके तुली, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, सुभाष, सतेंद्र मिश्रा, सुनील श्रॉफ , मनोहर लाल, बीजी सिंह, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।