वैशाली-इंदिरापुरम में अवैध निर्माण को जीडीए ने किया ध्वस्त

गाजियाबाद। जीडीए ने वैशाली और इंदिरापुरम में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। वहां अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जीडीए ओएसडी एवं प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम ने जीडीए पुलिस और इंदिरापुरम पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। सेक्टर-1 कामना वैशाली में भूखंड संख्या-132/6 और भूखंड संख्या-55, सेक्टर-1 वैशाली में जीडीए की खाली भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दुकानों को ध्वस्त कराया गया।

वहीं, सेक्टर-1 वैशाली कामना स्थित भूखंड संख्या-80, 75 व 77 पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा भूखंड संख्या-461 सेक्टर-4 वैैशाली में अवैध निर्माण को सील किया गया। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-1 में भूखंड संख्या-387 और शक्ति खंड-4 में भूखंड संख्या-909 पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। बगैर नक्शा पास कराए फ्लैट, दुकान व मकान बनाए जा रहे थे। जीडीए ओएसडी ने बताया कि इन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। मगर अवैध निर्माण जारी रखा। जीडीए टीम द्वारा ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ सीलिंग की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। मगर पुलिस फोर्स ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। अगर वैशाली और शक्ति खंड में दोबारा अवैध निर्माण शुरू किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।