सुनील शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बांटी मिठाई

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वार्ड 72 के पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व मनोज गोयल द्वारा इस खुशी के अवसर पर क्षेत्र वासियों से मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। पूर्व मनोज गोयल ने बताया साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने प्रदेश सरकार में रहते पूरी मेहनत और लगन से दिन-रात एक करके काम किया है।

इसी की बदौलत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें पदोन्नति देकर उनका मान बढ़ाया है। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के लगातार दूसरे विधायक हैं। भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पेशे से वकील सुनील शर्मा विधानसभा साहिबाबाद सीट से दुसरे विधायक है। जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।