श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने किए कान्हा के दर्शन

गाजियाबाद। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और मंगलमयी जीवन की कामना की। इस दौरान बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव के मंदिर सेंट्रल पार्क कौशांबी मंदिर, 41 वाहनी हनुमान मंदिर, नील पदम कुंज सेक्टर 1 वैशाली शिव मंदिर, सेक्टर 2 वैशाली शिव मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर भगवान के दर्शन प्राप्त किए।

इस मौके पर शोभा रानी बरनवाल, अवधेश कटियार सिंह, बीएल गुप्ता, रेनू मल्होत्रा, दीपक गुप्ता, गुलशन, सदना, मुकुल गुप्ता, दीपक गौड, कुलदीप शर्मा, राम तिवारी, अंशुल कचरू, राजकुमार अग्रवाल, संजू दादरू, विमल भट्ट, श्यामवीर भदोरिया सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।