पार्षद ने कौशांबी की सोसायटी को बनाया अंधेरा मुक्त

खराब पड़ी लाईट की शिकायत पर तत्काल बदलवाई लाईटें

गाजियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी ए ब्लॉक अंतरिक्ष टावर और वैशाली सेक्टर-1 कामना में खराब लाइट को बदलकर नई लाइटें लगवाई गई। कुछ जगहों पर कम रोशनी होने के कारण अधिक वाट की लाइट लगवाई गई। दरअसल कौशांबी ए ब्लॉक अंतरिक्ष टावर और वैशाली सेक्टर-1 कामना में नगर निगम द्वारा पूर्व में लाईटें लगाई गई थी। कुछ लार्ईटें खराब थी तो कुछ रोशनी कम दे रही थी। जिस कारण किसी हादसें व अपराधिक वारदातों का डर लगा रहता था। सोसायटी के लोगों ने पूर्व में जिसकी शिकायत पार्षद मनोज गोयल ने की। पार्षद ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नई लाईटें लगवाई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पार्षद ने जहां क्षेत्र को अंधेरा मुक्त बनाने का काम किया है। वहीं सड़कों को भी पहले से बेहतर बनाया है। किसी भी समस्या का समाधान कम समय में करने के लिए पार्षद हमेशा तत्पर रहते है। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र की समस्या मेरी समस्या है। क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए जितने भी कार्य किए जाए बहुत कम है। इस दौरान ए ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र महाजन, शिव शंकर उपाध्याय, जसविंदर कौर, दीपा भाटिया, मनीष, दुष्यंत गौतम सहित क्षेत्र के लोगों ने पार्षदों को फूलों की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया।