गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले जनप्रतिनिधियों से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने की अपील की थी। सीएम की इस अपील का असर देखने को मिल रहा है।
नगर निगम के वार्ड नंबर-72 के पार्षद मनोज गोयल ने शुक्रवार को सीएम को पत्र लिखकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सेक्टर-1 वैशाली को गोद लेने की इच्छा प्रकट की है। उनका कहना है कि यह चिकित्सा केंद्र वर्ष 2019 से कार्यरत है। महाराजपुर वन के नाम से कार्यरत से चिकित्सा केंद्र को वह गोद लेना चाहते हैं। पार्षद ने बताया है कि मार्च माह से इस केंद्र पर टीकाकरण का काम चल रहा है। रोजाना करीब 400 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। चिकित्सा केंद्र पर साफ-सफाई एवं सैनेटाइजेशन का काम नियमित रूप से जारी है।
















