गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने अलग तरीके से मना रहे है। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने अपने क्षेत्र में 7200 तिरंगा झंडे का वितरण किया है। वार्ड की संख्या को ध्यान में रखकर पार्षद ने नई थीम पर आजादी के अमृत महोत्सव को एंजाय करने का नेक प्रयास किया। हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए पार्षद घर-घर जाकर तिरंगा लगा रहे है और साथ ही उन्हें जागरुक कर रहे है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने और देश की एकता के लिए अपने आवास, प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाए।

15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। चूंकि राष्ट्रध्वज के सम्मान और इसकी मर्यादा बनाए रखने के लिए कुछ विशेष नियम हैं जिनका पालन आम जनता के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार ने झंडे के रखाव को लेकर बनी झंडा संहिता में बदलाव किया है। पार्षद ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत तिरंगा के सम्मान को कोई ठेस न पहुंचे, इसके लिए उचित स्थान पर रखें। क्योंकि इस तिरंगा के स्वाभिमान के लिए हमारे जवानों ने अपनी जान तक को न्यौछावर कर दिया। आज भी सीमा पर राष्ट्र ध्वज के सम्मान के लिए दिन-रात पहरा दे रहे है। इसी क्रम में रविवार को कौशांबी विंध्याचल टावर, हिमगिरी टावर, शिवालिक टावर, एक्सप्रेस ग्रीन, नील पदम कुंज, उदयगिरि, जयपुरिया, पंचमणि मलय गिरी, सुमेरू अंतरिक्ष ग्रीन, क्लाउड 9, कैलाश त्रिशूल, नंदा गंगा टावर, कौशांबी सीओडी ब्लॉक कौशांबी ए और बी ब्लॉक वैशाली, बुध विहार, सेवा कुंज, सहित सभी टावरों सेक्टर-1 कामना प्लॉट एरिया में 7200 तिरंगे झंडे का वितरण किया गया।
















