कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो गौरव तिरंगा यात्रा

-मोदी सरकार के आठ वर्ष के शासनकाल में विकट स्थिति में देश: अजय वर्मा

गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर कार्यालय से घंटाघर, गंज, चोपला मंदिर, नवयुग मार्केट, शहीद स्थल पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आजादी एवं भारत जोड़ो गौरव तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यालय पर स्वर्गीय सुरेंद्र गोयल पूर्व सांसद विधायक को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय वर्मा ने कहा मोदी सरकार के आठ वर्ष के शासनकाल में देश विकट स्थिति में है। महंगाई चरम पर है बेरोजगारी दर सर्वाधिक है चारों और जाति धर्म भाषा और क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, सभी सरकारी संपत्तियां बिकने को है। हर चीज में टैक्स लगने से लोगों को कमरतोड़ महंगाई से दो चार होना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। खाद्य पदार्थों के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए है। गौरव यात्रा में पूर्व विधायक केके शर्मा, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कामेश रतन, सुशांत गोयल, प्रेमप्रकाश चीनी, राजीव शर्मा, राजीव गुप्ता, पंकज तेजानिया, आशीष प्रेमी, सविता गौतम, उमा सोनी, उज्जवल गर्ग, आशीष गौतम, सूर्यकांत, प्रदीप, धनखड़ सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।